उत्तराखंड
Weather Update: देहरादून, टिहरी सहित इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, बरते सावधानी…
Weather Update: उत्तराखंड में जहां सीमा से सटे धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं अगले 24 घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कुमाऊं में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है। गढ़वाल में कहीं-कहीं हल्की बौछारों की आशंका है। देहरादून और टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। तो वहीं नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में 24 घंटे में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
बताया जा रहा है कि इन जनपदों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में वाहन चालकों से ड्राइव करते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है। तो वहीं, आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। टिहरी डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने जनपद में विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। छोटी नदी /नालों के समीप रहने वाले लोगो तथा बस्तियों को सावधान/सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। लोगो को आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की की सलाह दी गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

