उत्तराखंड
Uttarakhand News: सेवा चयन आयोग के सचिव की छुट्टी, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…
Uttarakhand News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन ने आयोग में अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद बड़ा फेरबदल किया है। कार्यालय में सचिव पद पर तैनात संतोष बडोनी को कार्यमुक्त कर दिया गया। संतोष बडोनी की जगह सुरेंद्र सिंह रावत को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
आदेश में लिखा है कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय में सचिव पद पर तैनात संतोष बडोनी, संयुक्त सचिव उत्तराखण्ड शासन को तत्काल प्रभाव से अवमुक्त करते हुए सुरेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त सचिव, उत्तराखण्ड शासन को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किये जाने की एतदद्वारा स्वीकृति प्रदान की जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगें।
बताया जा रहा है कि वीपीडीओ भर्ती घोटाले में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने इससे पहले कहा था कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया के जरिए उन पर इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वे किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं।
बडोनी ने कहा था कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। विभिन्न विभागों में रहते हुए कई अहम काम किए हैं औऱ कभी मेरे चरित्र पर या करियर परकोई कलंक नहीं लगाष फिर किसी के दबाव में इस्तीफे का सवाल ही नहीं होता। बडोनी ने ये भी कहा कि चाहे सरकार किसी की भी हो, आय़ोग में कोई भी बैठा हो, कुछ हद तक नकल माफिया सक्रिय रहते ही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…

















Subscribe Our channel



