उत्तराखंड
Uttarakhand STF का बड़ा खुलासा, UKSSSC लीक पेपर से 163 वीं रैंक पाने वाला युवक गिरफ्तार…
Uttarakhand STF: उत्तराखंड में यूकेएसएससी पेपर लीक में एसटीएफ लगातार कई खुलासे कर रही है। कई दिनों से थमी गिरफ्तारी की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई। एसटीएफ ने लीक पेपर हासिल कर उसके जरिए परीक्षा में 163वीं रैंक पाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। जिनमें से साक्ष्यो के आधार पर 04 सरकारी कर्मचारियों एवं 03 संविदा पर नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया चुका है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी जसपुर, ऊधमसिंहनगर का निवासी है।
बताया जा रहा है कि यूकेएसएससी पेपर लीक में पूर्व में गिरफ्तार ऊधमसिंहनगर के कोर्ट कर्मचारी मनोज जोशी से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मनोज ने पूछताछ में बताया था कि उसने तीन-चार युवकों को पास कराने की डील कर उनसे रकम ली। इसके बाद उन्हें पेपर लीक किया। इसमें तुषार चौहान निवासी कासमपुर, जसपुर जिला ऊधमसिंहनगर का नाम सामने आया।
बताया जा रहा है कि मनोज जोशी ने लीक पेपर के प्रश्न तुषार चौहान को बताने के लिए रामनगर स्थित रिजॉर्ट में बुलाया। यहां कुछ अन्य छात्र भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तुषार चौहान ने खुद लीक पेपर से परीक्षा दी साथ ही कुछ अन्य छात्रों की डील भी मनोज जोशी गैंग से कराई थी। एसटीएफ ने साक्ष्य जुटाकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तुषार का साथ आए अन्य छात्रों के बारे में भी एसटीएफ को जानकारी मिल गई है। जल्द पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



