देहरादून
ब्रेकिंग: देहरादून मे नशा मुक्ति केंद्र पर लगे फिर आरोप, होगी जाँच…
Dehradun News: राजधानी के एक और नशा मुक्ति केंद्र में प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले भर्ती कराए गए युवक के साथ वहां पर बुरी तरह से मारपीट की गई। परिजनों ने संचालकों से बात की तो उन्हें भी डराया धमकाया गया। इस मामले में परिजनों ने अब एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मामला रायपुर क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे को पांच दिन पहले इस केंद्र में भर्ती कराया था। उनके बेटे के साथ वहां पर मारपीट की गई। इस बात का पता उनके एक रिश्तेदार को चला। रिश्तेदार ने जब युवक के परिजनों को बताया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने संचालकों से फोन पर बात की तो उन्हें भी धमकियां दी गईं। संचालकों ने कहा कि उनकी बहुत ऊपर तक जान पहचान है। उनका वह कुछ नहीं कर सकते। अपने बेटे को यहां से ले जाओ।
इस पर परिजन युवक को वहां से ले आए। पता चला कि वहां पर न तो दवाई दी जाती थी और न ही काउंसलिंग कराई जाती थी। बस नशे की जब मांग की जाती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस मामले में उन्होंने एसएसपी को शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






