उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को कराएगी मुफ्त यात्रा, मिलेगी ये सुविधा…
Uttarakhand News: 11 अगस्त को पड़ने वाले भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी बहनों को सौगात दी है । राज्य की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी । हालांकि यह छूट केवल प्रदेश के भीतर रहेगी। यह सुविधा सिर्फ साधारण बसों में मिलेगी। तो वहीं, डाक विभाग ने राखियां भेजने के लिए देहरादून में स्पेशल काउंडर खोले गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरूवार को सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अब रोडवेज के आदेश के बाद परिचालक टिकट मशीन से लेडीज-फ्री या लगेज बुक से टिकट बनाएंगे व किराया राशि के आगे शून्य अंकित किया जाएगा। मुफ्त यात्रा उत्तराखंड के भीतर परिवहन के लिए मान्य होगी। मुफ्त यात्रा का अलग से रिकार्ड रखा जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार भी रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात देतीं हैं। वहीं इसके साथ ही देहरादून में भाईयों के लिए राखी भेजने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। राखियां भेजने के लिए डाक विभाग ने एक स्पेशल लिफाफा भी बनाया है, जो पूरी तरह के वाटर प्रूफ है। डाक विभाग के जरिए एक महिला 5 रुपए में भी राखी भेज सकती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



