उत्तराखंड
Uttarakhand News: ड्रग महकमा सो गया, STF ने पकड़ा नकली दवा का कारोबार…

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पिछले महीने नकली दावा कंपनियों के खिलाफ कारवाई की थी। कोरोना काल में भी नकली दवा बनाकर आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की गई थी। वहीं एक दिन पहले एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि रायपुर भगवानपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र में एक दवा कंपनी में गैर कानूनी रूप से दवाई बनाई जा रही है तथा उनकी सप्लाई की जा रही है।
इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा उक्त दवा कंपनी एम. एस. रेमेडीज में रेड की गई रेड की कार्रवाई के उपरांत जब उक्त कंपनी के मालिक से कंपनी में हो रही दवाओं के निर्माण के संबंध में अनुमति व कागजात मांगे तो कंपनी मालिक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर एसटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया तथा प्रारंभिक जांच के बाद फैक्ट्री को देर रात सील किया गया है।
उसके उपरांत फैक्ट्री के गोदाम जिसमें लाखों रुपए की कीमत की दवाइयां रखी हुई थी को भी चेक किया गया और गोदाम को भी प्राथमिक जांच के बाद सील किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा फैक्ट्री व गोदाम में रखी दवाइयों की गुणवत्ता चेक करने के लिए उनके सैंपल भी लिए गए जो जांच हेतु फॉरेंसिक लैब भेज जायेंगे। आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए समस्त कार्यवाही की गई है,सैंपल जांच के उपरांत पुलिस और ड्रग्स डिपार्टमेंट द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




