उत्तराखंड
Uttarakhand Assembly: कर्मियों को तीन दिन का अल्टीमेटम, अटेचमेंट को लेकर दिए ये आदेश…
Uttarakhand Assembly: उत्तराखंड विधानसभा में कर्मियों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विधानसभा के कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। विस अध्यक्ष ने आदेश जारी करते हुए कर्मियों को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए अटैचमेंट पर गए कर्मियों को विधानसभा में वापसी के आदेश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के बाद विधानसभा सचिव ने आदेश जारी किया है। आदेश में ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को वापस विधानसभा में अपनी सेवाएं देने के लिए कहा गया है। अब जो अधिकारी और कर्मचारी विधानसभा छोड़ दूसरे कार्यालय में विभागों में सेवाएं दे रहे थे उनके अटैचमेंट को निरस्त कर दिया है। साथ ही इन कर्मचारियों को 3 तीनों के भीतर अपने मूल विभाग में ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस निर्णय से कई नेताओं की करीबियों को भी वापस विधानसभा में अपनी सेवाएं देनी होगी। अगर कोई कर्मचारी इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



