उत्तराखंड
अलर्ट: फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, सरकार अलर्ट मोड पर…
देहरादून। कोरोना के नए मामले पूरी तरह समाप्त होने के बाजय, फिर से तेजी दिखाने लगे हैं। कोरोना का नया वेरिएंट फिर से पैर पसार रहा है। ऐसे में नए वेरिएंट को रोकने के लिए सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विभाग ने सभी जिलों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना सैंपल्स की जीनोम सीक्वेसिंग करने साथ ही जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बी-4 और बी-6 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन होने के कारण कोरोना के नए वेरिएंट के राज्य में फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है ।
स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर सभी जिलों को सैंपल जांच बढ़ाने के साथ कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है।
फिलहाल राज्य में कोरोना के वर्तमान में 316 एक्टिव हैं। इनमें अधिकतर कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने घरों में ही आइशोलेट हैं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में हल्की तेजी देखी जा रही है। ऐसे में लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



