देहरादून
Big breaking: देहरादून में कार पेड़ से टकराई, एक की हुई दर्दनाक मौत…
देहरादून। थाना सेलाकुई के अंतर्गत आज दिनांक 30-06-22 को सांय के समय डायल 112 के माध्यम से थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई कि, एक कार भाऊवाला क्षेत्र में पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है और उसमें दो व्यक्ति सवार हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल नजदीकी चीता भाऊवाला कर्मचारी गण को मौके पर भेजा तो मौके पर पाया कि वाहन संख्या UK07BW-9861 कार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई है और मौके पर 1 प्रत्यूश बिष्ट पुत्र परदीप बिष्ट निवासी सुभारती अस्पताल के पास झाझरा देहरादून उम्र 23 वर्ष 2 – आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सिद्दोवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष मौके पर मिले।
जिसमे प्रत्यूश बिष्ट ज्याद घायल था व आदित्य के कम चोटे थी । चीता कर्म. गण द्वारा तत्काल दोनों घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल सुभारती अस्पताल झाजरा गया। जहां पर दौराने उपचार घायल प्रत्यूष बिष्ट जहां पर दौराने उपचार घायल प्रत्यूष बिष्ट की मृत्यु हो गई। जिस पर मृतक प्रत्यूष बिष्ट का पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
दोनों घायलों के परिजनों को मौके से ही सूचना दी गई तथा दूसरे चोटिल आदित्य को बाद उपचार अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जानकारी प्राप्त हुई की दोनों लड़के भाऊवाला क्षेत्र में अपने परिचित के यहां गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






