उत्तराखंड
गजबः उत्तराखंड में कुत्तों ने किया गुलदार का शिकार, इस हाल में मिला शव, मची सनसनी…
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है। रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ नगर में आवारा कुत्तों ने गुलदार का शिकार कर लिया है। गुलदार का शव कूड़े के एक डंपिंग ज़ोन में आज (बुधवार) सुबह मिला है। बताया जा रहा है कि कूड़े कचरे के बीच पड़ा यह गुलदार सांसें ले रहा था लेकिन बाद में इसकी मौत हो गई। गुलदार की मौत और कुत्तों के आतंक से क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला ऊखीमठ नगर का है। यहां आज सुबह लगभग 6 बजे जब कुछ नगरवासी डंपिंग ज़ोन के पास से गुज़र रहे थे, तब उन्हें कूड़े में कुछ सुगबुगाहट महसूस हुई। जहां उन्हें गुलदार दिखा। बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर के आस पास रहने वाले खूंखार आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बाद में इस गुलदार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को रेस्क्यू किया। गुलदार के शव को कब्ज़े में लेकर मामले में जांच की जा रही है। वहीं कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि जब कुत्ते गुलदार का शिकार कर रहे है तो आम जन का की सुरक्षा का क्या होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



