हरिद्वार
Big Breaking: जूना अखाड़े के वरिष्ठ संत महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला,
हरिद्वारः उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार में जूना अखाड़े के वरिष्ठ संत और कोठारी महंत महाकाल गिरी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला हुआ है। महंत महाकाल गिरी को कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें हरिद्वार के जिला अस्पताल से राजधानी देहरादून में सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से संतों में आक्रोश है। नाराज संतों ने शहर कोतवाली पहुंच कर विरोध जताया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महंत महाकाल गिरी पर उस वक्त हमला हुआ है। जब वह अखाड़ा परिसर में टहल रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे संतों मने घायल हालत में महंत को अस्पताल में भर्ती कराया । साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि संत की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर किया गया है। वहीं आक्रोशित संतों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने जूना अखाड़े पहुंचकर अखाड़े के संतो से मुलाकात की और मौका मुआयना किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



