जरूरी खबरः देहरादून से दिल्ली जाने के लिए अब देने होंगे इतने रुपए, जानें नए रेट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

जरूरी खबरः देहरादून से दिल्ली जाने के लिए अब देने होंगे इतने रुपए, जानें नए रेट…

उत्तराखंड

जरूरी खबरः देहरादून से दिल्ली जाने के लिए अब देने होंगे इतने रुपए, जानें नए रेट…

देहरादून: अगर आप देहरादून से दिल्ली का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। देहरादून से दिल्ली का सफर मंहगा होने वाला है। अब 1 जुलाई से नेशनल हाईवे (National Highway) पर सफर करना महंगा हो जाएगा। यानी हाईवे पर चलने के लिए टोल (Toll Tax) पर अब अधिक शुल्क देना होगा। जिससे निजी और रोडवेज बसों में सफर महंगा होगा। इसके बाद टोल बढ़ने से बसों का किराया बढ़ना तय है। जो कि 5 रुपए से 15 रुपए तक होगा।

10 से 20 परसेंट की वृद्धि का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब एक जुलाई से बढ़ी दरों के अनुसार टोल टैक्स देना होगा। दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार या फिर चारों धाम की यात्रा के लिए अब बढ़ी दरों के अनुसार टोल भरना होगा। 1 जुलाई से मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा में टैक्स में बढ़ोत्तरी होने वाली है। जिसके लिए 10 से 20 परसेंट की वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। हरिद्वार और देहरादून से जाने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ना तय है। जुलाई में टोल बढ़ाया जाता है। टोल में वृद्धि होने से दिल्ली, जयपुर, मेरठ, आगरा, गुरुग्राम, फैजाबाद जाने वाली बसों पर असर पड़ेगा।

ये होंगे नए रेट

बताया जा रहा है कि वर्तमान में देहरादून से दिल्ली साधारण बस का किराया 360 रुपए है, जो कि नए टैक्स के बाद 365 रुपए तक हो सकता है। जनरथ एसी बस का किराया वर्तमान में 500 रुपए है। जो कि नए रेट के बाद 509 रुपए तक हो सकता है। वोल्वो बस का देहरादून से दिल्ली का किराया 809 रुपए तक है। जो कि नए टैक्स के बाद 825 रुपए तक हो सकता है। वर्तमान में मेरठ सिवाया टोल पर सामान्य कार का 95 कमर्शियल वाहन का 165, बस ट्रक का 335, मल्टी एक्सेल वाहन का 540 रुपए टैक्स है।

हर वर्ष बढ़ते है रेट

बता दें कि प्रतिवर्ष एनएचएआई की स्वीकृति के बाद मेरठ का सिवाया टोल प्लाजा का शुल्क संशोधित होता है। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण टोल टैक्स में किसी प्रकार की बढोत्तरी नहीं हुई थी। लेकिन इस बार एनएचएआई मुख्यालय से अनुमति के बाद टोल की दरों में बढोत्तरी की गई है। एनएचएआई से आदेश होते ही एक जुलाई से संशोधित दरें लागू कर दी जाएंगी।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
4 Shares
Share via
Copy link