देहरादून
Weather Update: देहरादून में झमाझम बारिश, अगले चार दिन ऐसे रहेगा उत्तराखंड का मौसम…
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी चार दिन मौसम (Weather) के लिहाज से पूरी तरह बदले हुए नजर आएंगे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में चार धाम समेत अनेक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में पर्यटन विभाग ने उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर और पंजीकरण करने के बाद ही उत्तराखण्ड आने का प्लान बनाएं।
इसके अलावा यात्रा के दौरान तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने की छड़ी, टोपी, दस्ताने भी अपने साथ रखें।
मौसम विभाग (Weather) के अनुसार 17 जून को अधिकांश स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। जबकि उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावनाएं जताई हैं। 18 जून को भी राज्य में बारिश की संभावना है। जबकि 19 जून को गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 20 व 21 जून को प्रदेश के जनपदों में कहीं कहीं तीव्र बौछार होने के साथ कुमाऊं मंडल के जिलों के अनेक स्थानों व गढ़वाल मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गजर्न के साथ बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग (Weather) ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने से पहले मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर आने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






