देहरादून
Good News: देहरादून से अब यहाँ तक ट्रेन चलाने की कवायद शुरू, लोगों को मिलेगी राहत…

हल्द्वानी: उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब कुमाऊं से देहरादून आने जाने के लिए लोगों को परेशानी न हो सरकार द्वारा इसके लिए कदम उठाए जा रहे है। जल्द ही रामनगर से देहरादून के लिए सीधे ट्रेन चलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अगर ये ट्रेन सेवा शुरू हो जाती है। तो इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामनगर- हरिद्वार – देहरादून के बीच प्रतिदिन रेल संचालन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। अगर देहरादून के लिए रामनगर से ट्रेन मंजूर हो जाती है तो लोगों को दूसरे शहर पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। अभी लोगों को रुद्रपुर व हल्द्वानी की ट्रेनों पर निर्भर होना पड़ता है। बताया जा रहा है कि साल 2018 में नैनी- दून शताब्दी काठगोदाम से शुरू की गई थी जो एक दिन में दो चक्कर लगाती है। रामनगर से यात्रा करने वाले भी देहरादून के लिए चलने वाली इसी तरह की ट्रेन के इंतजार में है।
बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रामनगर से देहरादून तक के लिए डायरेक्ट ट्रेन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ट्रेन सेवा नहीं मिलने से ज्यादा खर्चा करना पड़ता है। गाड़ी और टैक्सी में ट्रेन से ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में रामनगर तक के लिए ट्रेन शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रामनगर के ट्रेन शुरू होने से सैलानी डायरेक्ट कॉर्बेट घूमने पहुंच सकते हैं, लेकिन अभी तक इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






