उत्तराखंड
बधाई: उत्तराखंड के 24 साल के यशवंत को विदेश में मिला 23 करोड़ का पैकेज…
उत्तराखंड के युवा हर दिन कामयाबी की नई इबारत लिख रहे हैं। वे सरकारी, गैर सरकारी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। राज्य के ऐसे ही एक होनहार युवा से जिसका चयन टेस्ला गीगा फैक्टरी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर 23 करोड़ रुपए से अधिक पैकेज पर बर्लिन जर्मनी मे हुआ है। बंगलूरू में अगस्त से प्रशिक्षण के बाद नवंबर में बर्लिन में अपने पद पर नियुक्त होंगे।
यशवंत चंपावत जिले के तल्लीहाट के रहने वाले हैं। वे बचपन से ही पढ़ाई में आगे रहे हैं। उन्होंने इंटर की परीक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल से पास की, उसके बाद पिथौरागढ़ से बी-टेक की पढ़ाई व वर्ष 2020 में गेट परीक्षा पास करके 870वी रैंक हासिल की। जिसके पश्चात यशवंत का चयन बंगलुरु की एक कंपनी में प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में हो गया।
जिसमें उन्हें 30 लाख यूएस डॉलर का पैकेज दिया जाएगा। बताते चलें कि अगस्त से अक्टूबर तक यशवंत का बंगलुरु में प्रशिक्षण होगा तथा नवंबर में उनकी नियुक्ति बर्लिन में की जाएगी। उनके चयन के बाद मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत का पूर्व-छात्र होने के कारण स्कूल के प्रधानाचार्य ने यशवंत को सम्मानित किया।
बता दें कि यशवंत के पिता शेखर सिंह चौधरी व्यापारी हैं, जबकि माता देवकी चौधरी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि यशवंत ने विपरीत परिस्थितियों में यह मुकाम हासिल किया है। यशवंत की कामयाबी पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। केवल 24 की उम्र में ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल करना एक मिसाल ही है, यशवंत ने अपनी इस कामयाबी से राज्य ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



