देहरादून
Big News: उत्तराखंड से कल्पना सैनी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, 3 जून को होगा बड़ा ऐलान…

देहरादूनः उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी (Rajya Sabha Candidate Kalpana Saini) ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. सैनी के समर्थन में नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विधानसभा पहुंचने के बाद डा. सैनी और भाजपा नेता नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अफसर व विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल के पास पहुंचे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार दोपहर भाजपा प्रत्याशी डॉ. कल्पना और उनके समर्थक पार्टी के बलवीर रोड स्थित मुख्यालय पहुंचे। दोपहर पौने दो बजे यहां से वे काफी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंची। नामांकन दाखिल करने से पहले डा. सैनी ने शपथ ली और फिर नामांकन के दो सेट प्रस्तुत किए। जहां उन्होंने राज्यसभा के लिए विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन किया। नामांकन के अंतिम दिन एक मात्र सैनी ने ही अपना नामांकन कराया है।
बताया जा रहा है कि वह निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी जाएंगी। इस दौरान प्रस्तावक के तौरे पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा प्रत्याशी कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वह पूरे भरोसे के साथ पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
ज्य बनने के बाद स्व. मनोरमा शर्मा डोबरियाल कांग्रेस के टिकट से राज्यसभा जा चुकी हैं। उनके बाद डॉ. कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य होंगी। इससे पहले भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के साथ ही नरेश बंसल भी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







