देहरादून
Breaking: AIIMS एमबीबीएस के स्टूडेंट ने लगाई बिल्डिंग से छलांग, मौत…
देहरादून: एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के 19 वर्षीय छात्र ने मेडिकल भवन की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एम्स में अफरा तफरी फैल गई। हड़कंप के बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी रजत मुंद नाम के छात्र ने एम्स में मेडिकल भवन की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे तीमारदारों के साथ अधिकारियों और स्टाफ समेत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई।तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस घटना के कारण जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही संस्थान में कुछ लोगों से इस बाबत पूछताछ भी की जा रही है। छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का बताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

