उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में कांग्रेस नेता बहुगुणा ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…
हल्द्वानी: हल्द्वानी से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां बरेली रोड स्थित पानी की एक टंकी के ऊपर चढ़कर कांग्रेस नेता एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग कांग्रेस नेता को आनन-फानन में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बहुगुणा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से थे और कांग्रेस नेता हरीश रावत के करीबी माने जाते थे। बताया जा रहा है कि एचआर बहुगुणा के खिलाफ उसकी बहू ने बनभूलपुरा पुलिस में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने बहुगुणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद बहू और ससुर के बीच में बुधवार को समझौता भी हुआ। लेकिन समझौते के बाद एचआर बहुगुणा बरेली रोड स्थित अपने घर के पास ओवरहेड टैंक पर चढ़कर खुद को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिवार वाले और स्थानीय लोग बहुगुणा को हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा किन कारणों की वजह से टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मारी गई है। इसका पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



