उत्तराखंड
सावधानः उत्तराखंड में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान, बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट…
देहरादून. उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 24 मई तक राज्य में तेज़ हवाओं और बारिश के साथ ही कहीं कहीं बिजली गरजने चमकने और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 21 से 24 मई के बीच राज्य में चार धाम समेत अनेक जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का पूर्वानुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ज़िलों में बारिश के साथ ही कहीं कहीं ओले गिरने और तेज़ आंधी तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 21 व 22 को बारिश के साथ 60 से 70 किमी व कहीं कहीं 80 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 व 24 को हवाओं की रफ्तार बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। 23 और 24 मई के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं आज शनिवार सुबह पहाड़ के कई ज़िलों में मौसम साफ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। इस वजह से 23 मई को मौसम सबसे ज़्यादा खराब रह सकता है।
विभाग ने ओले और बारिश से बागबानी, पेड़ पौधों और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वो अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। इसके अलावा, कच्चे मकानों, रास्तों आदि को भी तूफान से खतरा हो सकता है। बिजली गिरने से जान माल के नुकसान की आशंका, भूस्खलन, चट्टान टूटने, तेज हवा, झक्कड़ की वजह से जिलों को सतर्क किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



