उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में बजट सत्र को लेकर शासन ने जारी किया आदेश, मंत्रियों के दिन तय…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जहां इस बार बजट के लिए जनता की राय ली जा रही है। वहीं अब विधानसभा सत्र में सदन के भीतर मंत्रियों को भी प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिन तय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिसका पत्र सचिव विधानसभा को भेज दिया गया है। पत्र के अनुसार सोमवार को प्रश्नोत्तर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल प्रश्नों का जवाब देंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जो आदेश जारी हुआ है उसमें लिखा है कि पांचवीं विधानसभा के दूसरे आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट मंत्रियों को प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिन तय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रश्नों का जवाब देने के लिए लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सोमवार का दिन जबकि प्रश्नोत्तर के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का को मंगलवार का दिन तय किया गया है।
वहीं बुधवार का दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और चंदन राम दास के लिए तय किया गया है. इस दिन इन मंत्रियों के विभागों से जुड़े प्रश्नों को रखा जाएगा। गुरुवार को धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल के विभागों के प्रश्न सदन में लाए जाएंगे। उधर, शुक्रवार का दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा के लिए तय किया गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय की तरफ से सत्र की तैयारियां जारी है। वहीं आम बजट तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे जा रहे है।
Big News: उत्तराखंड में बजट सत्र को लेकर शासन ने जारी किया आदेश, मंत्रियों के दिन तय… pic.twitter.com/uMKW37MWXo
— Pahadi khabarnama ( पहाड़ी खबरनामा ) (@pahadi_khabar) May 19, 2022

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



