देहरादून
Breaking: तो वन विभाग के टॉप बॉस की कमान अब विनोद सिंघल के नाम…
देहरादून। विभाग में pccf पे लेवल मैट्रिक्स 17 के दो पद बनाते हुए वन विभाग के सबसे बड़े अफसर यानी हॉफ के पद पर शासन ने वन मंत्री रहे हरक सिंह रावत की पसंद पर ही अपनी मुहर लगा दी है वन विभाग के टॉप बॉस अब विनोद सिंघल होंगे।
आपको बताते चलें भाजपा सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने वन विभाग में फेरबदल करते हुए राजीव भरतरी को हाफ के पद से हटाते हुए विनोद सिंघल की तैनाती दी थी। इस तैनाती के विरोध में राजीव भरतरी हाई कोर्ट भी गए थे। कल देर शाम शासन ने एक ही समान दो पद बनाते हुए विनोद सिंघल को हॉफ बनाने का आदेश जारी कर दिया है। वन विभाग के मुखिया विनोद सिंघल अभी तक प्रभारी हॉफ के रूप में चल रहे थे।
मंत्री हरक सिंह रावत के सरकार से हटाए जाने व कांग्रेस में जाने के बाद इस बात की कयास और तमाम चर्चाएं जोरों पर थी, कि उनके किए हुए वन विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग व अन्य कामों को भी पलटा जा सकता है हालांकि विनोद सिंघल के मामले में अभी ऐसा नहीं लिखा है। लेकिन सूत्र ये भी बताते है की हॉफ के पद पर राजीव की ही वापसी हो रही थी लेकिन उनका सरकार के खिलाफ कोर्ट जाना उन्हें भारी पड़ा है।अब एक ही स्तर के दो पद तैयार करते हुए राजीव को अलग से कामकाज दे दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






