देहरादून
Breaking: जरा संभल कर गंगा की डुबकी कंही पड़ न जाए महंगी, मुनिकीरेती पुलिस एक्शन में…
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में गंगा घाटों पर स्नान कर रहे पांच पर्यटकों पर पुलिस कार्रवाई हो गई है। स्नान के लिहाज से खतरनाक गंगाघाट और तटों पर दूसरे दिन भी मुनिकीरेती पुलिस का सघन चेकिंग अभियान चला।
इस दौरान मर्यादा मिशन चारधाम यात्रा के तहत पुलिस ने चेकिंग पांच लोगों को संवेदनशील घाटों और तटों पर नहाते हुए पकड़ लिया। मना करने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने सभी का चालान किया।
थानाध्यक्ष रितेश शाह के मुताबिक जल पुलिस और फ्लड कंपनी के माध्यम से गंगा में डूबने की घटनाओं को थामने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। मर्यादा मिशन चारधाम यात्रा के मद्देनजर इस अभियान में गुरूवार को पांच लोग संवेदनशील स्थानों पर गंगा में नहाते मिले।
मना करने के बावजूद वह नहीं रूके, जिसके चलते उनका पुलिस अधिनियम में चालान किया गया। दोबारा ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों में गाजियाबाद का दिनेश, अशोकनगर, दिल्ली निवासी अमित कुमार, मेरठ के रहने वाले रितिक शर्मा, आकाश और अंकित धनराज शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने धामी, रचा इतिहास
मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण
भूमि फर्जीवाडे़ की शिकार; पुलमा देवी प्रकरण पर डीएम ने खोली परतें
मत्स्य पालन गतिविधि से चंपावत की महिलाएँ सामाजिक व आर्थिक रूप से हुई सशक्त
जिला अस्पताल पौड़ी की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक पोरी के निजी सचिव ने जिलाधिकारी के समक्ष रखे अहम मुद्दे
