देहरादून
गिफ़्ट: केंद्र सरकार की इस मंजूरी से मसूरी में जाम के झाम से नहीं जूझेंगे पर्यटक…
देहरादून जिले के मसूरी क्षेत्र में जाम की समस्या काफी लंबी है, क्योंकि पुराने समय से ही इस क्षेत्र में काफी ट्रैफिक रहता है। यहां आने वाले पर्यटकों को पीक टाइम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।
मसूरी में पर्यटकों को अब ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने देहरादून-मसूरी मार्ग में 2.74 किलोमीटर लंबी सुरंग की परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है।
मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इस परियोजना के लिए सुरंग के निर्माण में लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टनल बनाने का प्रस्ताव बहुत पहले केंद्र सरकार को भेजा गया था। अब केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए एक कंसल्टेंट कंपनी भी तय की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







