देहरादून
मौसम अलर्टः उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम…
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से गरमी में राहत मिली है। शुक्रवार यानि आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज यानी शुक्रवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।राजधानी देहरादून में सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रहे। हालांकि बाद मेें धूप खिल आई। हालांकि शाम तक आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
गौरतलब है कि गुरुवार को उत्तरकाशी और चमोली में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई। जबकि, देहरादून में भी हल्की बौछार पड़ीं। कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मुनस्यारी में गुरुवार दिन में बारिश और ओलावृष्टि हुई। साथ ही ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। बागेश्वर जिले के दुग नाकुरी और कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने धामी, रचा इतिहास
मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण
भूमि फर्जीवाडे़ की शिकार; पुलमा देवी प्रकरण पर डीएम ने खोली परतें
मत्स्य पालन गतिविधि से चंपावत की महिलाएँ सामाजिक व आर्थिक रूप से हुई सशक्त
जिला अस्पताल पौड़ी की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक पोरी के निजी सचिव ने जिलाधिकारी के समक्ष रखे अहम मुद्दे
