हरिद्वार
वारदात: पति ने पत्नी की बेरहम हत्या कर दिया वारदात को अंजाम, जांच शुरू…
हरिद्वार। पारिवारिक विवाद में सनकी पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया है। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की ढंडेरा निवासी सोनिया (35) ढंडेरा पति अमन, दो बच्चों और सास के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर दंपत्ति में पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पति अमन रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया और सोनिया के सीने में घोंप दिया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोनिया को परिजनों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घर से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पति अमन और पत्नी सोनिया में रविवार दोपहर विवाद हुआ। जिस कारण उसने आवेश में आकर चाकू से पत्नी की हत्या कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel


