चमोली
Big News: केदार भगवान के कपाट खुलने से पहले रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़, लोगों में आक्रोश…
चमोलीः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है। चार धाम के साथ ही पंच केदार के कपाट भी खुलने वाले है। केदार भगवान के कपाट खुलने से पहले गोपेश्वर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट टूटे हुए मिले हैं। रुद्रनाथ मंदिर की धर्मशालाओं में भी तोड़फोड़ हुई है। धर्मशालाओं के दरवाजे भी टूटे मिले हैं। इस तोड़फोड़ के कारण चोरी की आशंका जताई जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 19 मई को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। 15 मई से 17 मई तक गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में कपाट उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 17 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपेश्वर से रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और 19 मई को पूर्ण विधि-विधान के साथ सुबह 8:00 बजे रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। शीतकाल के दौरान चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद रहते हैं। गोपेश्वर से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर मंदिर स्थित है। कपाट बंद रहने के दौरान यहां पर लोगों की आवाजाही नहीं होती है, लेकिन कपाट खुलने की तैयारी को लेकर गश्ती दल रुद्रनाथ गया था।
केदारनाथ वन प्रभाग की टीम ने वापस गोपेश्वर लौटकर जो जानकारी दी है उसने सबको हैरात में डाल दिया है। टीम ने बताया है कि मंदिर के मुख्य द्वार तथा धर्मशाला के दरवाजों को तोड़ा गया है। ऐसे में उन्होंने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। शीतकाल में इस क्षेत्र में लोगों का आना जाना बंद है तो फिर इस तरह की घटना कैसे हुई। उन्होंने भगवान रुद्रनाथ मंदिर में चोरी का भी संदेह जताया है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने ताले टूटने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







