देहरादून
Breaking: ऋषिकेश कॉलेज डायरेक्टर से दोस्तों ने ठगी लाखों की रकम, पुलिस जुटी जांच में…
देहरादून। ऋषिकेश में एक फेमस कॉलेज समूह के डायरेक्टर के साथ उसके कई वर्षों से संपर्क में रहे दोस्तों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर बड़ा धोखा कर दिया। उन्हें राजपुर रोड इलाके में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर दोस्तों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ एक जमीन दिखाकर 24 लाख रुपए ठग लिए।
कॉलेज डायरेक्टर ने जमीन के दस्तावेजों और फिजिकल लोकेशन की जांच कराई तो दस्तावेज नकली और जमीन किसी और की निकली। पांच वर्षों से खास दोस्त बनकर साथ रहने वालों ने 24 लाख रुपए ले लिए थे, जमीन फर्जी निकलने पर डायरेक्टर ने रकम वापस मांगी तो दोस्तों ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिए।
उनके साथ इस ठगी में शामिल एक युवक देहरादून के ही सहसपुर का और दूसरा दिल्ली का और तीसरा जयपुर का रहने वाला है। थक हारकर पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस को तीनों ठगों की तलाश है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



