उत्तर प्रदेश
Big Breaking: मंत्रियों को आवंटन किए गए विभाग, जानिए किसको कौन सा मिला मंत्रालय, देखिए लिस्ट…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार सुबह विधानसभा में पहले नवनिर्वाचित सदस्यों को विधायक पद की शपथ दिलाई गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने भी विधायक पद की शपथ ली।
उसके बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी ने 3 दिन बाद मंत्रियों को मंत्रालय आवंटन किया। बता दें कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लोक निर्माण विभाग लेकर ग्राम विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है।
सीएम योगी ने अपने मंत्रियों को आवंटन किए विभाग, जानिए किसको कौन सा मिला मंत्रालय pic.twitter.com/U3hMJ4OUCV
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) March 28, 2022
पीएम मोदी के करीबी और कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग विभाग दिया गया है। स्वतंत्र देव सिंह को सिंचाई विभाग दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने अपने पास 34 विभाग रखे हैं। जिसमें गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, नागरिक सुरक्षा, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, खाद्य एवं रसद प्रमुख हैं।
https://t.co/qReoTVpq0L pic.twitter.com/HrDNEPaTpc
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) March 28, 2022
नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ से उड्डन की जिम्मेदारी वापस ली गई। अब उनके पास औद्योगिक विकास और निर्यात प्रोत्साहन रखा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा…
खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ…
नीति: खनन राजस्व में 800 करोड़ की बढ़ोतरी, धामी सरकार की नीति हुई सफल साबित…
सम्मान: मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से महिलाओं को मिला नया सफर और सम्मान…
स्वास्थ विभाग की प्रदेश के सभी बाल चिकित्सकों से अपील, दो साल से कम उम्र के बच्चों को प्रतिबंधित सिरप न लिखें…
