दुनिया
विदेश यात्रा की राहत: दो साल बाद आज से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स, पाबंदियां भी हटाईं…
कोरोना महामारी की वजह से दो साल से बंद चल रही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स आज से नियमित हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने इसी महीने हरी झंडी दे दी थी। रविवार से 40 देशों के लिए 6 भारतीय और 60 विदेशी एयरलाइंस के विमानों की उड़ान शुरू होंगी। भारत से 3,249 वीकली फ्लाइट्स उड़ेंगी, लेकिन इनमें से चीन के लिए एक भी फ्लाइट नहीं है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान में सीटें खाली छोड़ने और पीपीई किट पहनने जैसी सभी पाबंदियां हटा दी हैं। सिर्फ मास्क पहनना जरूरी रहेगा।
एयर इंडिया सहित देशी और कई विदेशी कंपनियों ने नियमित उड़ान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 23 मार्च 2020 से ही बंद है। कोविड महामारी की पहली लहर आने के साथ ही इस पर रोक लगी थी और समय के साथ वह पाबंदी बढ़ती चली गई। बता दें कि कुछ देशों के साथ बायो-बबल व्यवस्था के तहत कोरोना काल में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती रही हैं लेकिन वह एक सीमित व्यवस्था रही है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसी महीने आठ मार्च को एलान कर दिया था कि 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही कोविड रोकथाम संबंधी प्रावधानों को भी संशोधित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र को विकास की उड़ान भरने में मदद मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






