देश
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव, धोनी ने छोड़ी कप्तानी, अब जडेजा को कमान…

दिल्लीः इसी महीने 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट से दो दिन पहले आज बड़ी खबर सामने आई। जहां आईपीएल के प्रशंसक टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे थे वहीं आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंका दिया।
अब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।
जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। पहले यह टूर्नामेंट 27 मार्च से आयोजित होना था

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel







