देहरादून
शर्मनाकः देहरादून में हैवानियत की हदें पार, सुरक्षा गार्ड ने छः साल की मासूम से किया दुष्कर्म…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले युवक ने मां-बाप की गैर मौजूदगी में बच्ची से रेप किया और उसे धमकी देकर चुप करा दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर घटना का खुलासा हो सका। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। बच्ची के परिजन मजदूरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि 18 मार्च को उनकी छह साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तो मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना को बताया। परिजनों का कहना है कि घटना के दो दिन पहले 16 मार्च को वह काम पर निकले थे, उसी दौरान रोहित प्रजापति पुत्र वीरपाल प्रजापति निवासी दून विहार भागीरथीपुरम मोहन बस्ती उनके घर आया और उसने बच्ची से रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची को धमकी दी तो वह डर गई और उसने किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी।
बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद वारदात का खुलासा हो सका है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पैसिफिक मॉल के पास निर्माणाधीन इमारत के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया गया और वर्तमान में उसकी स्थिति सामान्य है। घटना से लोगों में आक्रोश है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






