हरिद्वार
बड़ी खबर: खानपुर विधायक उमेश कुमार की शपथ पर रोक लगाने की मांग, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश…
हरिद्वारः उत्तराखंड मेंचुनावी परिणाम आ गया है। मंत्रीमंडल तय नहीं हुआ है लेकिन नवनिर्वाचित विधायक पर सवाल उठने लगे है। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार के निर्वाचन को नैनीताल हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में खानपुर विधायक उमेश शर्मा पर नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में महत्वपूर्ण तथ्य छुपाने का आरोप लगाया है। साथ ही शपथ पर रोक लगाने की मांग की गई है। मामले में छुट्टी के दिन भी कोर्ट में सुनवाई हुई है। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए याचिका पर सुनवाई की। मामले पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 23 मार्च तय की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार के लक्सर निवासी वीरेंद्र कुमार व जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने याचिका दायर कर खानपुर विधायक उमेश शर्मा पर नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में महत्वपूर्ण तथ्य छुपाने का आरोप लगाया है। याचिका में दावा किया गया है कि उमेश कुमार के खिलाफ 29 मामले लंबित हैं, जबकि उन्होंने पीठासीन अधिकारी के समक्ष जमा हलफनामा में केवल 16 मामलों की जानकारी दी है और कथित तौर पर मुख्य आरोपों को उन्होंने छिपाया है। इसलिये उन्हें विधायक की शपथ लेने से रोका जाए। चुनाव आयोग को उमेश शर्मा के खिलाफ जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने इन आरोपों से सम्बंधित रिकार्ड देने को कहा, जो याचिकाकर्ता नहीं दे सके।
बता दें कि दौरान याचिकाकर्ता पर्याप्त सबूत कोर्ट में नहीं दे सके, जिस पर कोर्ट ने याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाया है। इस दौरान रिकार्ड को पेश करने के लिए याचिकाकर्ता ने समय मांगा है। हालांकि, इस मामले पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 23 मार्च तय की है। वहीं, इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त को पक्षकार बनाया गया। गौरतलब है किबता दें कि खानपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने BJP के कुंवरानी देव्यानी सिंह और कांग्रेस से सुभाष सिंह चौधरी सहित AAP से मनोरमा त्यागी, बसपा से रवीन्द्र सिंह और (SP) से दीदार सिंह को चौंकाया। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार उमेश ने बीएसपी के रवीन्द्र सिंह केा 6852 मतों से हराया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






