हरिद्वार
Big News: अभी-अभी उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तीन साल के मासूम सहित पिता की मौके पर ही मौत…
हरिद्वार: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र से बड़ा हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर में एक पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। स्कॉर्पियो में सात लोग मौजूद थे। जबकि कई घंटों की मशक्कत के बाद पिता-पुत्र के शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्थान की ओर से आज सुबह परिवार हरिद्वार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो से आ रहा था। तभी उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बधेड़ी राजपूताना के पास ही पहुंची थी कि चालक को नींद की झपकी लग गई। जिससे उनकी गाड़ी उनसे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिसके चलते गाड़ी ट्रैक्टर में पीछे से जा टकराई। घटना में दो की मौत हुई है। जिसमें एक 3 साल का बच्चा है।
मृतकों की पहचान राम स्वरूप (40) और मासूम बच्चे के रूप में हुई है। ये दोनों राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel


