उत्तराखंड
Big News: धामी हीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, हाई कमान ने दे दी है सहमति…
देहरादून। तमाम अटकलों को विराम देते हुए खबर आ रही है कि भाजपा हाई कमान ने एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी में ही विश्वास जताने का मन बना लिया है। धामी को ही राज्य की कुर्सी सौंपने की पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि कुछ विधायकों ने इसका विरोध करने की बात सामने आ रही है।
लेकिन हार की आशंकाओं के द्वार से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के सफर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी की थी कड़ी मेहनत, खूब बहाया था पसीना, आफिस में बैठने के बजाय पूरे प्रदेश में लगातार किये थे दौरे, लोगों के मन में भाजपा के लिए विश्वास जगाया। यहां तक कि उत्तराखंड का ‘किला’ बचाने के लिए खुद हो गए ‘कुरबान’।
सूत्रों का कहना है कि हाई कमान ने मन बना लिया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी मेहनत और कुरबानी का इनाम मिल सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


