मंहगाई की मार: महीने के पहले ही दिन महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कितने बड़े दाम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मंहगाई की मार: महीने के पहले ही दिन महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कितने बड़े दाम…

देश

मंहगाई की मार: महीने के पहले ही दिन महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कितने बड़े दाम…

दिल्ली:  मंहगाई से त्रस्त जनता पर एक और मार पड़ी है। महीने के पहले ही दिन सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने मार्च महीने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी है। सरकार ने 19 किलो वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें दिल्ली में 105 रुपये और कोलकाता में 108 रुपये बढ़ा दी है। वहीं, 5 किलो वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 27 रुपये बढ़ाई हैं। यह एक अच्छी बात है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। नई दरें आज से प्रभावी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोचीन शिपयार्ड में 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी...

आज 1 मार्च को बगैर सब्सिडी वाले 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। ताजा कीमतों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में कीमतें बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपए पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब राजधानी दिल्ली में नई कीमतें लागू होने के बाद 19 किलो के गैस सिलेंडर का नया दाम 2,012 रुपए हो गया है। नई कीमतें 1 मार्च 2022 से लागू हो गई हैं।

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से पहले से त्रस्त लोगों को एक और महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।सरकार ने ताजा घटनाक्रम में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। नई दरें आज से प्रभावी हैं। तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने जनवरी में गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, दिसंबर में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी. बजट वाले दिन यानी एक फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कोचीन शिपयार्ड में 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी...
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

Advertisement

Popular Post

Recent Posts

To Top
3 Shares
Share via
Copy link