रुद्रप्रयाग
Big breaking: सारी गांव में अचानक भूस्खलन से अफरातफरी, 11 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट…
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव में सोमवार को अचानक भूस्खलन होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। भूस्खलन से एक शौचालय और गोशाला मौके पर ही जमींदोज हो गए। भूस्खलन से गांव के 18 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर जाकर सभी 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है। जबकि घटना स्थल पर निरंतर नजर बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले के तल्लानागपुर क्षेत्र के सारी गांव में सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन शुरू हो गया।
इससे एक गोशाला और शौचालय जमींदोज हो गए। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सारी गांव में हुई घटना से गांव और क्षेत्र में दहशत बनी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे भूस्खलन से हरिलाल पुत्र रजी लाल, वीरेंद्र पुत्र रजी लाल अनुसूचित बस्ती ग्राम सारी की गोशाला, शौचालय, क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि किसी भी समय मकान जमींदोज हो सकता है।
गांव में भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कई मकान पर भी दरारें आ गई हैं। और जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। जबकि मकानों को खाली किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि खतरे की आशंका को देखते हुए सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को स्कूल, पंचायत भवन और रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कर रही है। उन्होंने बताया कि 11 मकानों को लगातार खतरा बना है, यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।
इस क्षेत्र में कुल 18 परिवार हैं जिसमें 117 लोग रहते हैं। जबकि 24 जानवर हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने का प्रयास चल रहा है। इधर प्रभावित लोगों के सामने आशियाने का संकट पैदा हो गया है। घटना के बाद मौके पर तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह विष्ट सहित कई लोग पहुंच गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






