हरिद्वार
Big News: उत्तराखंड BJP पर फूटा अब स्वामी यतींद्रानंद गिरि का वीडियो बम, लगाएं ये गंभीर आरोप…
हरिद्वारः भाजपा से वर्ष 2009 में हरिद्वार सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज उत्तराखंड भाजपा पर एक के बाद एक बम फोड़ रहे है। जेपी नड्डा को पत्र भेजने के बाद अब स्वामी गिरी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वामी यतींद्रानंद गिरि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वे भाजपा में 2009 में अपने साथ हुई भितरघात होने की बात को दोहराते हुए कह रहे है आज प्रदेश के संगठन के शीर्ष पर भितरघात करने वाले विराजमान हैं। वायरल वीडियो में स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप तो नहीं लगाया है। लेकिन उन्होंने प्रदेश के संगठन की कमी को उजागर करने की बात कही है।
गौरतलब है कि भाजपा में भितरघात का जिन्न जाने का नाम नहीं ले रहा है। पहले विधायकों ने तो अब संतों ने भी भाजपा के प्रदेश संगठन पर चुनाव के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड में भाजपा संगठन की कमियों को उजगार किया था। स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने उस पत्र में न केवल इस चुनाव भितरघात का आरोप लगाया। बल्कि असंतुष्ट लोगों को मनाने के लिए आगे आने वालों की भी कमी उजागर की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वास्थ विभाग की प्रदेश के सभी बाल चिकित्सकों से अपील, दो साल से कम उम्र के बच्चों को प्रतिबंधित सिरप न लिखें…
डीएम सविन बंसल ने जनता दर्शन में सुनीं 121 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर समाधान…
मुख्यमंत्री धामी ने किया 1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण, 1 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास…
Uttarakhand News: डीएम सविन बंसल की पहल से रायफल क्लब फंड बना मानवता की मिसाल…
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
