Corona Update: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में इन जिलों में नहीं मिला कोई नया केस, जानिए आपने जिलें के हालात... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Corona Update: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में इन जिलों में नहीं मिला कोई नया केस, जानिए आपने जिलें के हालात…

उत्तराखंड

Corona Update: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में इन जिलों में नहीं मिला कोई नया केस, जानिए आपने जिलें के हालात…

देहरादूनः उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। राहत की बात यह है कि राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम हो गई है। अब राज्य में कोरोना के केस 1000 से नीचे आ गए हैं और राज्य में एक्टिव केसों की ये संख्या 51 दिन बाद नीचे आयी है। वर्तमान में राज्य में 942 एक्टिव मामले हैं और इसमें सबसे ज्यादा मामले देहरादून में हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 96 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज एक भी मरीज नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज उत्तराखंड में कोरोना के 96 मामले सामने आये है। जिसमें देहरादून में 29, हरिद्वार में 16, पौड़ी में 12, उतरकाशी में 05, टिहरी में 02,
नैनीताल में 08, अल्मोड़ा में 08, उधमसिंह नगर में 03, रुद्रप्रयाग में 01, चंपावत में 04, चमोली में 08 केस मिले है। उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 91223 मामले सामने आ चुके हैं और राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 7678 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड मे 86832 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये है।

वहींं सुप्रीम कोर्ट और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना संक्रमण से मरने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाना है। लिहाजा इस के लिए देहरादून में जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सरकार के समक्ष आवेदनों को रखे जाने की तैयारी है। वहीं मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और 28 फरवरी तक राज्य को मुआवजे को लेकर हलफनामा दायर करना है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link