देश
मौसम अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज बारिश और बादल छाए रहेंगे…
आज पूरे उत्तर भारत समेत पूर्वोत्तर में मौसम ने करवट ली है । दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश और बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान समेत अन्य कुछ राज्यों में बारिश की पूरी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बिहार, पंजाब, बंगाल समेत कई राज्यों में आज मौसम में बदलाव आ सकता है।
यहां झमाझम बारिश हो सकती है इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी, जिससे उन इलाकों में ठंड बढ़ेगी। वहीं, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कई हिस्सों में कल से तीन चार दिन बारिश हो सकती है जिस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होते दिखेगी।
राज्य के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक के रहने के अनुमान हैं। ऐसे ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश के साथ बिजली कड़कते दिखेगी। राज्य में अगले दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। आज राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहने के अनुमान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






