उत्तर प्रदेश
Big Breaking: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 11 बजे तक 22.62% हुआ मतदान…
लखनऊ: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथे चरण की जारी वोटिंग में 11 बजे तक चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। यूपी चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चौथे फेज में कुल 624 कैंडिडेट मैदान में हैं। 11 बजे तक 22.62% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 27.43% वोट पीलीभीत में पड़े हैं।
बांदा में 23.85 प्रतिशत, फतेहपुर में 22.49 प्रतिशत, हरदोई में 20.27 प्रतिशत, लखीमपुर खीरी में 26.29 प्रतिशत, लखनऊ में 21.42 प्रतिशत, , रायबरेली में 21.41 प्रतिशत, सीतापुर में 21.99 प्रतिशत, उन्नाव में 21.27 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दूसरी ओर लखनऊ में वोट डालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस बार मुसलमान पूर्व सीएम अखिलेश से खुश नहीं हैं। लोगों ने सपा को नकार दिया है, क्योंकि उसे वोट देने का मतलब गुंडा राज और माफिया राज है, उनकी सरकार में विकास नहीं दंगे होते हैं।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बाद दावा किया कि मायावती 5वीं बार यूपी की सीएम बनेंगी। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है, बल्कि इस बार हम पहले से अधिक सीटों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






