उत्तर प्रदेश
चाचा पर जताया भरोसा: मुलायम सिंह की मेहनत रंग लाई, अखिलेश ने शिवपाल को सपा का बनाया स्टार प्रचारक…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को आखिरकार करीब ले आए। पिछले दिनों इटावा में प्रचार के दौरान मुलायम सिंह अखिलेश यादव और शिवपाल यादव एक ही रथ में सवार नजर आए थे। आज शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में बड़ा सम्मान मिल गया। अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को उत्तर प्रदेश के बाकी चरणों के चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल कर लिया है। शिवपाल सिंह यादव अब उत्तर प्रदेश में बचे चार चरणों के लिए प्रचार करेंगे। सपा की ओर से स्टार प्रचारकों की जारी की गई इस लिस्ट को निर्वाचन आयोग के पास भेजा गया है।
सपा की जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरन मय नंदा, रामगोपाल यादव और डिंपल यादव का नाम भी शामिल है। बाकी बचे चरणों में डिंपल यादव भी सपा के लिए प्रचार करेंगी। स्वामी प्रसाद मौर्या भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। यहां आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मुलायम सिंह का परिवार एकजुट होता दिखाई दे रहा है। शिवपाल यादव इटावा के जसवंतनगर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
यहां आपको बता दें कि साल 2016 में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव बढ़ने की वजह से दोनों अलग हो गए थे। अब यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों एक मंच पर आ गए हैं। वहीं यूपी में चौथे चरण के होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







