अपराधः देहरादून में डबल मर्डर केस का हैरतअंगेज खुलासा, पढ़ें आरोपी का कबूलनामा... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

अपराधः देहरादून में डबल मर्डर केस का हैरतअंगेज खुलासा, पढ़ें आरोपी का कबूलनामा…

उत्तराखंड

अपराधः देहरादून में डबल मर्डर केस का हैरतअंगेज खुलासा, पढ़ें आरोपी का कबूलनामा…

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डबल मर्डर में पैसा, नशा और अवैध संबंधों की बात सामने आयी है। आरोपी हरिद्वारी ने पुलिस के सामने महिला के साथ अवैध संबंधों की बात को कबूल की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी हरिद्वारी ने बताया कि हम लोग पहले लाल पुल के पास एक ही मकान में किराए पर रहते थे। पिछली 11 तारीख को ही हम इस मकान में रहने आए थे। सपना व उसके पति के द्वारा कई बार मुझसे पैसे उधार मांगे गये थे। इसी की एवज में मेरे सपना के साथ नाजायज ताल्लुक बन गये थे। देर रात शराब के नशे में पैसों के लेन-देन को लेकर मेरी सपना और उसके पति के साथ कहासुनी हो गयी। इसके बाद हमारे बीच झगड़ा काफी बढ़ गया। हालांकि कुछ देर बाद हमारा झगड़ा शान्त हो गया। इसके बाद मैंने सपना के साथ सम्बन्ध बनाने की कोशिश की तो सपना व उसके पति द्वारा इसका विरोध किया गया और मुझसे फिर से झगड़ा किया गया।

इस बात पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने रसोई से तवा लाकर सपना के सिर व मुंह पर वार कर दिया गया जिससे वह मौके पर ही गिर गयी। इसके बाद सपना का पति मेरी तरफ गुस्से से दौड़ा और उससे हाथापाई के दौरान मेरे सिर में चोट लग गयी। फिर मैंने गुस्से में उसी तवे से सपना के पति के भी सिर व चेहरे पर वार किया। जिससे वो भी मौके पर ही मर गया। इसके बाद मैं वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन काफी शोर-शराबा होने की वजह से कमरे के बाहर लोगों की भीड़ लग गयी थी। इसके बाद मुझे पकड़ लिया गया और कमरे में बदं कर दिया। मृतक का नाम राजेंद्र सिंह और मृतका का नाम सपना है। राजेंद्र और सपना सहानपुर के रहने वाले थे। जबकि हरिद्वारी मुरादाबाद का रहने वाला हैै।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link