देश
Big Breaking: हिमस्खलन की चपेट में आये भारतीय सेना के सात जवान, रेस्क्यू जारी…
दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन हुआ है। हादसे में सेना के सात जवान चपेट में आ गए हैं। सभी सात जवान एक गश्ती दल का हिस्सा हैं। सोमवार से फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए। भारतीय सेना ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि इन जवानों की खोजबीन और बचाव का काम जारी है। बचाव अभियान में विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी देखी जा रही हैं।
गौरतलब है कि सर्दियों के महीनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल हो जाता है। सेना पहले भी ऐसी घटनाओं में अपने सैनिकों को खो चुकी है। मई 2020 में सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवानों की की मौत हो गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

