उत्तराखंड
Big Breaking: फिर उत्तराखंड आ रहे है राहुल-प्रियंका गांधी,यहां करेंगे रैली, देखें पूरा कार्यक्रम…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगाई हुई है। पीएम मोदी जहां आज उत्तराखंड में वर्चुअल रैली करेंगे। नड्डा और गडकरी मैदान में दिखेंगे तो वहीं एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तराखंड आ रहे है। दोनों यहां चुनावी रैली करेंगे। जिसका कार्यक्रम तय हो गया है। राहुल गांधी 10 तो प्रियंका 12 फरवरी को देवभूमि में हुंकार भरेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी।
बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी। दोनों नेताओं को कार्यक्रम लगभग तय है। हालांकि अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


