हरिद्वार
उत्तराखंड में यहां लगी घर में खड़ी स्कार्पियो में अचानक लगी आग, धूं-धूं कर सब कुछ हो गया खाक…
रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। रुड़की के राजेंद्र नगर में एक घर में खड़ी स्कार्पियो पर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास में खड़ी की गई दो स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब आग लगी उस वक्त ऊपर की मंजिल में परिवार रह रहा था। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और परिवार को बाहर निकाला।
दरअसल, रूड़की के राजेंद्र नगर निवासी मोहित शुक्रवार की रात करीब दस बजे स्कार्पियो लेकर घर आए। कुछ देर बाद ही स्कार्पियो में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में खड़ी दो स्कूटी ने भी आग पकड़ ली। वाहनों से आग की लपटें उठते देख आसपास के व्यक्ति ने शोर मचा दिया। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग की टीम ने वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



