उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में हो सकते हैं ऑनलाइन चुनाव और वर्चुअल रैली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब…
उत्तराखंड हाईकोर्ट (Uttarakhand high court) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव और रैलियों को स्थगित करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने उत्तराखंड चुनाव (Uttarakhand assembly election 2022) में रैलियां वर्चुअली और वोटिंग ऑनलाइन कराने को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को 12 जनवरी तक जवाब देने के आदेश दिए हैं।
याचिकाकर्ता ने बुधवार को कोर्ट में कहा कि 3 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली की थी। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कोविड नियमों के विपरीत की जा रही रैलियों की तस्वीरें संलग्न कर एक प्रार्थना पत्र पेश किया। कहा कि रैलियों से कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार न तो केसों को रोजाना पोर्टल पर अपलोड करा पा रही है न ही कोविड की गाइडलाइंस का पालन करा रही है।
“चुनाव आयोग ने कहा, राज्य में सुविधाएं नहीं “
वहीं, सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की तरफ से प्रदेश में सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने की दलील दी गई। कहा गया कि पिछले हफ्ते चुनाव कराने को लेकर आयोग ने चीफ सेक्रेटरी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से चंद्रशेखर रावत ने कहा कि सरकार कोविड से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



