देहरादून
राजनीति: उत्तराखंड में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा रद्द, जानिए वजह…

देहरादून: उत्तराखंड राजनीति में जहां रैलियों का दौर जारी है। वहीं कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा रद्द कर दिया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। बता दें कि प्रियंका गांधी आगामी 9 जनवरी को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आने वाली थीं। प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित थी और रैली को लेकर तैयारियां भी जोरों पर थी, लेकिन इसी बीच प्रियंका की ओर से ये जानकारी साझा की गई कि उनके अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी को Covid-19 संक्रमिण हो गया है। हालांकि प्रियंका की रिपोर्ट नेगेटिव थी इसके बाद भी उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। कोविड प्रोटोकॉल और बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस ने रैली स्थगित करने का फैसला किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






