देहरादून
Big Breaking: एक्शन में डीआईजी खंडूरी, इन चार क्षेत्राधिकारियों को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी…
देहरादून: राजधानी में डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी ने चार क्षेत्रधिकारियो को थानों की अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ अन्य कार्य क्षेत्र में भी जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी डालनवाला और क्षेत्राधिकारी मसूरी और यातायात को कुछेक थानों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्रधिकारी नगर सर्वेश पंवार को कोतवाली नगर, थाना बसंत विहार, पुलिस लाइन, भवन और सीएम हेल्प लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, क्षेत्रधिकारी सदर नरेंद्र पंत को थाना पटेलनगर, थाना क्लेमेंट टाउन, थाना डोईवाला, ऑपरेशन स्माइल, गोपनीय शाखा और एलआईयू की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, क्षेत्रधिकारी मसूरी और यातायात पल्लवी त्यागी को थाना मसूरी, थाना कैंट, वेब सेल, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, व्हिसिल ब्लोअर, महिला हेल्प लाइन, महिला सुरक्षा हेल्प लाइन 1090, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट और खनन की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही सभी क्षेत्राधिकारी अपनी अतिरिक्त व्यवस्थाओं को देखेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






