हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां विदेशी नागरिक मिला कोरोना पॉजिटिव, होटल सील, प्रशासन में हड़कंप…
रुड़की: कोरोना के तीसरी लहर के खतरे के बीच भारत में जहां कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन ने चिंता बढ़ा दी है। हर दिन बढ़ता संक्रमितों का आंकड़ा परेशानी का सबब बन रहा है। वहीं उत्तराखंड के रुड़की में एक होटल में ठहरे एक विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर ने मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है और होटल को सील कर दिया गया है। साथ ही होटल स्टाफ के सैंपल लिये गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की में भगवानपुर थाना क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित एक होटल में यमन का एक नागरिक ठहरा हुआ था, जिसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर व्यक्ति का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है और उक्त मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है। होटल के स्टाफ के 62 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही होटल व आसपास क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए होटल को सील कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






