देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे में एक साल का मासूम लापता, एक मौत,10 लोग गंभीर घायल…
हरिद्वार: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। गुरूवार को देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां अलकनंदा घाट के पास डंपर और छोटे लोडर वाहन की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चों सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद एक साल का बच्चा भी गायब बताया जा रहा है। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया है जहां सबकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमरोहा निवासी सभी लोग कलियर शरीफ जियारत करके घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से डंपर चालक ने टक्कर मारी, जिससे उनका छोटा लोडर वाहन पलट गया। इसमें कई लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार से जुड़े लोग बताए जा रहे है। वहीं एक साल का मासूम लापता है। आशंका जताई जा रही है कि एक साल का बच्चा डंपर से गिरी मिट्टी के ढेर के नीचे दब गया हो. फिलहाल बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं घायलों की पहचान इमदाद, फैजान, भूरा, इदरीसा, जुबेर और मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। इन लोगों समेत कई लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस बच्चे की तालाश और मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…






















Subscribe Our channel






